Independence Day 2026 Wishes: सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा…इन देशभक्ति संदेशों के साथ अपनों को भेजें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Independence Day 2026 Wishes: आज 15 अगस्त है और पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है. यह वही गौरवपूर्ण दिन है, जब भारत ने लंबे संघर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी. इस मौके पर देशभर में तिरंगे को सलाम किया जाता है और आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को WhatsApp, Facebook और Instagram के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं.

तिरंगे की तस्वीरों के साथ देशभक्ति से भरे संदेश, शायरी और कविताएं शेयर कर लोग देश के प्रति अपना प्रेम और सम्मान जाहिर करते हैं. अगर आप भी आज 15 अगस्त 2026 के मौके पर अपनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए ये खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले संदेश शेयर कर सकते हैं. इनमें तिरंगे की शान, देश की एकता और वीर जवानों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना को शब्दों में पिरोया गया है.

सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा.
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्तां हमारा.

जय हिंद, जय भारत!

तिरंगा आसमान में लहराता रहे,
भारत का मान हमेशा बढ़ता रहे,
वीरों की कुर्बानी को न भूलें हम,
देश हमारा यूं ही मुस्कुराता रहे.

जय हिंद, जय भारत!

मिट्टी की खुशबू, तिरंगे की शान,
भारत मेरा सबसे महान,
वीरों के बलिदान को करें सलाम,
गूंजे हर दिल में जय हिंद का नाम.

जय हिंद, जय भारत!

केसरिया साहस की पहचान बने,
सफेद शांति की मुस्कान बने,
हरा रंग खुशहाली लाए,
तिरंगा हर दिल की जान बने.

जय हिंद, जय भारत!

मेरी धरती, मेरा आसमान,
भारत देश मेरी पहचान.
वीरों ने जिसको सींचा है,
उस मिट्टी पर हमको अभिमान.

जय हिंद, जय भारत!

नफरत को हम दूर भगाएं,
मिलकर नया भारत बनाएं.
एकता की राह पर चलकर,
देश का गौरव और बढ़ाएं.

जय हिंद, जय भारत!

तिरंगा जब लहराता है,
हर दिल देशभक्ति गाता है.
शहीदों की कुर्बानी याद कर,
भारत आगे बढ़ता जाता है.

जय हिंद, जय भारत!

यह भी पढ़े: ndependence Day 2026: 79वां या 80वां, इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, दूर करें कंफ्यूजन

More Articles Like This

Exit mobile version