Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
विकास भारती बिशुनपुर में अखिल भारतीय वनौषधि अभ्यास मंडल टीम द्वारा 4 दिवसीय औषधीय पौधों पर अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान देश भर के कुल 60 आयुर्वेद के डॉक्टर उपस्थित रहें.
इस अखिल भारतीय वन-औषधि अभ्यास मंडल का नेतृत्व कर रही डा. मीनू परबिया के नेतृत्व में टीम ने विकास भारती द्वारा स्थापित वन विज्ञान केंद्र बलातू एवं रुद गारु के घने जंगलो के बीच में स्थापित केंद्र में 120 से अधिक औषधीय पौधों के संकलन के बारे में गहन अध्ययन किया.
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनौषधि अभ्यास मंडल के मुख्य सलाहकार राजवैद्य हीरुभाई पटेल, उप प्रमुख नंदू भाई जोशी, कोषाध्यक्ष मदन मोहन पटेल, सहमन्त्री अल्पेश पटेल, सलाहकार आनंद पटेल, डा. मुकुल भाटिया सहित अन्य गणमान्य डॉक्टर उपस्थित रहें.
Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.