अब एक अक्टूबर से Aadhaar Update कराने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क, जानें कितनी निर्धारित की गई फीस!

Must Read

New Delhi: अब एक अक्टूबर से आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए 25 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दरों में बढ़ोत्तरी की है. हालांकि, नए आधार कार्ड बनवाने पर पहले की तरह ही निःशुल्क व्यवस्था लागू रहेगी. ऐसे में जिन लोगों ने आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, बायोमेट्रिक नहीं कराया है तो वे लोग एक अक्टूबर से पहले ही करा लें. अन्यथा की स्थिति में 25 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा.

15 से 17 साल के बीच नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

बाल आधार सात से 14 साल के बीच में बायोमेट्रिक कराए जाने पर अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये लिए जाएंगे. जबकि पांच से सात और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. नाम, पता, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर अपडेट कराने की फीस 50 रुपये को बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है. KYC कराए जाने की फीस 50 से 75 रुपये की गई है.

बायोमीट्रिक डेमोग्राफिक की फीस 100 से बढ़ाकर 125 रुपये किया

अनिवार्य बायोमीट्रिक 7 से 14 साल के बीच में कराए जाने पर 100 रुपये ली जाने वाली फीस को 125 रुपये कर दिया गया है. बायोमीट्रिक डेमोग्राफिक की फीस 100 से बढ़ाकर 125 रुपये किया गया है. अगर आप आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए सेवा केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं तो घर या फिर अपनी सुविधा के अनुसार अपने बताए पते पर मशीन मंगा सकते हैं. इस सुविधा के लिए 700 रुपये फीस निर्धारित की गई है. हालांकि, इसे बढ़ाया नहीं गया है.

आधार गुम होता है तो इसके  लिए आधार अपलोड कराना होगा

इसके लिए UIDAI को मेल करना होता है. इसके बाद ही सुविधा मिल पाती है. वहीं आधार गुम हो जाता है तो इसके  लिए आपको आधार अपलोड कराना होगा. इसके लिए नाम पता और जन्म तिथि बतानी पडे़गी. डाउनलोड की फीस पहले 30 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है. UIDAI मीडिया पर्सन अकरम ने बताया कि आधार अपडेट और बायोमीट्रिक कराए जाने की फीस में बढ़ोत्तरी की गई है. एक अक्टूबर 2025 से लागू हो जाएंगी.

इसे भी पढ़ें. Elvish Yadav ने वीडियो कॉल पर दी रिंकू सिंह को जीत की बधाई, बोले- ‘माहौल बना दिया भाई’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This