AAP नेता की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने दिया वारदात को अंजाम, आपत्तिजनक गाने पर हुआ था विवाद

Must Read

Punjab: पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी AAP की पंच मनदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात गांव धगाणा में हुई. आरोप है कि कांग्रेस समर्थित पूर्व सरपंच साहिब सिंह ने पत्नी व दो बेटों के साथ मिलकर घर के सामने रह रही मनदीप कौर को गोली मार दी, जिन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में अभी किसी की नहीं हुई है गिरफ्तारी

हालांकि, इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जतिंदर सिंह ने बताया कि उसका एक भाई स्पेन में रहता है. उनकी पत्नी मनदीप कौर आम आदमी पार्टी से पंचायत सदस्य थीं. मंगलवार को रात पौने नौ बजे कांग्रेस से संबंधित पूर्व सरपंच साहिब सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह गोगी, लखविंदर सिंह बूरी ने अपने सोनालिका ट्रैक्टर पर गीत लगा रखे थे.

विरोध किया तो परमजीत कौर भी घर से निकली बाहर

एक आपत्तिजनक गीत को गोगी बार-बार लगा रहा था, जबकि लखविंदर उसके घर की ओर देखकर हाथों से अश्लील इशारे करता था. जतिंदर सिंह ने जब विरोध किया तो साहिब सिंह की पत्नी परमजीत कौर भी घर से बाहर निकली. पूर्व सरपंच साहिब सिंह के उकसाने पर गोगी ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. छर्रे लगने से मनदीप कौर, पड़ोसी गुरभेज सिंह व गुरप्रीत सिंह घायल हो गए. मनदीप कौर को पट्टी के निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपित पूर्व सरपंच, पत्नी, बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सब डिविजन पट्टी के DSP लवकेश सैनी ने बताया कि आरोपित पूर्व सरपंच साहिब सिंह, पत्नी परमजीत कौर, बेटे सुखविंदर सिंह गोगी व लखविंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें. Delhi Encounter: दिल्ली में मुठभेड़, पुलिस ने बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को किया ढेर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This