जयपुर से दौसा जा रही कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा दौसा के पास हुआ. दौसा जा रही कार को सामने से लोहे के गार्डर से भरे बेकाबू ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी, कि कार पूरी तरह से पिचक गई. दौसा एसपी सागर राणा और कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

हादसे के बाद जयपुर-आगरा नेशनल पर जाम लग गया

शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे हुए इस हादसे के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे- 21 पर जाम लग गया. अस्पताल से इलाज के बाद घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया. एसएचओ अशोक चौधरी के मुताबिक महवा में लाइब्रेरी और कोचिंग चलाने वाले यादराम (36) निवासी भजेड़ा, टोडाभीम (करौली) शुक्रवार को अर्चना मीणा (20) निवासी भजेड़ा, मोनिका पुत्री मंटराम मीणा (18) और वेदिका मीणा निवासी खोहरी, महवा (दौसा) को जयपुर के बस्सी स्थित निर्वाण कॉलेज में परीक्षा दिलवाने लाया था. इन लोगों के साथ मुकेश महावर (27) निवासी महावर मोहल्लाए भजेड़ा भी था. परीक्षा खत्म होने के बाद सभी लोग गांव लौट रहे थे.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

इस दौरान सिकंदरा थाना इलाके में जयपुर- आगरा नेशनल हाईवे-21 पर कैलाई-दुब्बी के पास लोहे के गार्डर से भरे बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर क्रॉस कर कार को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में कार चला रहे यादराम और आगे की सीट पर बैठी मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पीछे सीट पर बैठे मुकेश, अर्चना और वेदिका गंभीर रूप से घायल हो गए, गंभीर घायलों को दौसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version