अभिनेत्री Beena Kak ने तिब्बती धर्मगुरु Dalai Lama को उनके 90वें जन्मदिन पर दी बधाई, मुस्कुराती हुई तस्वीर की शेयर

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Dalai Lama 90th Birthday: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का आज, 06 जुलाई को 90वां जन्मदिन है. इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री बीना काक (Beena Kak) ने उन्‍हें शुभकामनाएं दी है. एक्‍ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दलाई लामा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों खुलकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में दलाई लामा के हाथ में एक बाघ की तस्वीर भी है, जो उनकी मुलाकात के अलावा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यों को भी दर्शाती है.

बता दें, बीना काक ने 2011 में वन मंत्री के रूप में कुंभलगढ़ अभयारण्य को राष्ट्रीय उद्यान बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2013 में उन्होंने मुकुंदरा हिल्स को भी बाघ अभयारण्य घोषित कराने में मदद की, जो रणथंभौर और सरिस्का के बाद तीसरा बाघ अभयारण्य बना. उन्होंने साइलेंट सेंटिनल्स ऑफ रणथंभौर नामक एक किताब भी लिखी. बीना काक और दलाई लामा की यह खूबसूरत तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
एक्‍ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आप एक महान आत्मा हैं, आपकी बुद्धिमत्ता और करुणा से दुनिया को हमेशा प्रेरणा मिले. अपने इस कैप्शन में उन्होंने गुड़हल फूल का इमोजी शेयर किया. उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट सहित कई हस्तियों और फैंस ने लाइक किया.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This