मुरादाबाद में वारदातः गोली मारकर शिक्षक की हत्या, जंगल में मिली लाश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद से सनसनीखेज सामने आई है. यहां एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शिक्षक का शव जंगल में मिला. यह घटना बिलारी के रामपुरा धतरारा में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है.

परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे प्रवीण सिंह

जानकारी के अनुसार, बिलारी के रामपुरा धतरारा में गांव में जंगल में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला. युवक के आंख के पास गोली मारी गई थी. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके  पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान परिषदीय स्कूल के शिक्षक प्रवीण सिंह उर्फ सीटू (45 वर्ष) के रूप में हुई.

शनिवार की शाम बाइक से निकले थे घर से

बताया गया है कि शिक्षक के पिता की लगभग 20 वर्ष पहले कैंसर से मौत हो जाने के बाद मृतक आश्रित के रूप में प्रवीण को नौकरी मिली थी. वह 15 वर्ष से अपनी पत्नी गुड्डो, बेटे अमन और बेटी दिव्यांशी के साथ चंदौसी के मोहल्ला अशोकनगर में अपना मकान बनाकर रह रहे थे. मूल रूप से थाना सोनकपुर के रमपुरा धतरारा गांव के रहने वाले थे. पुलिस की पूछताछ में पत्नी गुडो ने बताया कि पति शनिवार शाम को वह बाइक से घर से निकले थे.

परिजनों ने बताया, नहीं थी किसी से दुश्मनी

उन्होंने कुछ देर में आने की बात कही थी. हम लोग उनकी राह निहार रहे थे. इसी बीच रविवार सुबह आठ बजे थाना सोनकपुर क्षेत्र में रमपुरा गांव के जंगल में उनका शव पड़ा मिला. परिदनों ने बताया कि प्रवीण की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उनके पास पैतृक गांव में लगभग 15 बीघा कृषि भूमि है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मौके से 31 सौ रुपये और एक मोबाइल मिला है. फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This