बंगाल में BJP को शानदार जीत मिलते ही खुल गया वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर, पूजा-पाठ शुरु

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में बीजेपी शानदार जीत ने सियासी जानकारों को भी चौंका दिया है. पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है. इस प्रचंड जीत के बाद आसनसोल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की आस्था को फिर से जगा दिया है.  जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद शहर के बस्तिन बाजार स्थित श्री दुर्गा माता चैरिटेबल ट्रस्ट के दुर्गा मंदिर के द्वार वर्षों बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.

विवादों से घिरा रहा मंदिर

बताया जा रहा है कि यह मंदिर लंबे समय से विवादों में घिरा हुआ था और साल में केवल दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा के दौरान ही सीमित दिनों के लिए खोला जाता था. बाकी समय मंदिर बंद रहता था, जिससे स्थानीय लोगों में निराशा के बीच असंतोष बना हुआ था. चुनाव परिणाम आने के बाद स्थानीय लोगों और युवाओं ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू किया.

मंदिर खुलते ही बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

मंदिर खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे और पूजा कर खुशी जाहिर की, अब स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर को नियमित रूप से आम मंदिरों की तरह सुबह-शाम खोला जाएगा और पूजा-पाठ जारी रहेगा. हालांकि, मंदिर के लंबे समय तक बंद रहने के कारणों को लेकर अलग-अलग पक्षों की अपनी-अपनी राय रही है. प्रशासनिक और कानूनी पहलुओं को लेकर भी पहले विवाद सामने आ चुके हैं. फिलहाल, इस घटनाक्रम को क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव के साथ-साथ सामाजिक माहौल में आए बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटों पर शानदार जीत का परचम लहराया है. वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी ने 81 सीटों पर जीत हासिल की है. इस जीत के बाद अब भाजपा पहली बार बंगाल में सरकार बनाएगी. इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version