अस्पतालों के बाद IGI एयपोर्ट को भी बम से उड़ाने की मिली धमकी, लोगों में दहशत का माहौल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi News: रविवार दोपहर को दिल्ली के दो बड़े अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. ये धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई. इसके बाद खबर है कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल मिला है. इस बात की जानकारी दिल्ली फायर सर्विस की ओर से की गई है. ईमेल मिलने के बाद पुलिस जांच जुट गई है.

दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी

जानकारी दें कि रविवार दोपहर को दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद से पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है. अस्पताल से लोगों को बाहर निकाले जाने का काम किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक की जांच में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध नहीं मिली है. ना ही कोई संदिग्ध वस्तु मिली है.

धमकी भरे ईमेल के बाद से पुलिस एक्शन में आ गई. मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई है. दोनों अस्पतालों का तलाशी ली जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद मरीजों और तीमारदारों में दहशत का माहौल है. वहीं, अस्पतालों में भगदड़ मच गई है. मौके पह पहुंची ने स्थिति को नियंत्रित किया है. लोगों से धैर्य बनाए रखने की बात कही जा रही है.

वहीं, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हर एंगल से जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि एक ही ईमेल एड्रेस से इन तीनों जगहों पर बम होने की धमकी दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. लोगों से संयम बरतने के लिए कहा जा रहा है. पुलिस को अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या कोई शख्स नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version