BMC चुनाव में जीत के बाद BJP ने घोषित की मुंबई की नई टीम, उत्तर भारतीय नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Mumbai New Team: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. साटम ने 81 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और नए चेहरों को जगह दी गई है. खास बात यह है कि इस टीम में उत्तर भारतीय समुदाय के नेताओं को भी प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं.

नई कार्यकारिणी में आचार्य पवन त्रिपाठी को महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है. वहीं अमरजीत मिश्रा और पंकज यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा पूर्व नगरसेवक दीपक सिंह को मुंबई युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साटम की टीम में प्रदीप मिश्रा को मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

टीम में संतुलन बनाने की कोशिश

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी से अलग अमित साटम की टीम में उत्तर भारतीय नेताओं को प्रमुखता दी गई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला बीएमसी चुनाव में बीजेपी को मिली सफलता और उत्तर भारतीय मतदाताओं के समर्थन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

बीएमसी चुनाव में बीजेपी को 89 सीटें मिली थीं और पार्टी पहली बार नगर निगम में महापौर बनाने में सफल रही थी. इसके बाद संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी ने नेतृत्व में बदलाव करते हुए आशीष शेलार की जगह अमित साटम को मुंबई बीजेपी अध्यक्ष बनाया था.

युवा और नए चेहरों को भी मौका

अमित साटम की नई कार्यकारिणी में युवाओं, महिलाओं और कई नए चेहरों को जगह दी गई है. इसमें कई पूर्व और वर्तमान नगरसेवकों को भी जिम्मेदारी दी गई है. साटम का कहना है कि उनकी टीम शहर के विकास और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेगी.

उपाध्यक्ष, महासचिव और प्रवक्ताओं की घोषणा

नई टीम में 8 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इनमें अभिजीत सामंत, अमरजीत मिश्रा, रवि राजा और किरण शेलार जैसे नाम शामिल हैं.

इसके अलावा महासचिव पद पर पवन त्रिपाठी के साथ राजेश शिरवडकर, विनोद शेलार और श्वेता पारुलकर को जिम्मेदारी दी गई है.

8 सचिवों में प्रतीक कर्पे, बिंदू त्रिवेदी, अखिलेश चौबे और रुक्मिणी खरटमल जैसे नेताओं को शामिल किया गया है. वहीं 7 प्रवक्ताओं की सूची में उज्जवल निकम के पुत्र अनिकेत निकम, निरंजन शेट्टी और किशोर जोशी सहित कई नाम शामिल हैं.

उत्तर भारतीय नेताओं को मिली अहम भूमिका

अमित साटम की टीम में उत्तर भारतीय समुदाय के नेताओं को भी प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं. अखिलेश चौबे को सचिव बनाया गया है, जबकि राहुल तिवारी, सुमिता सिंह, अजय सिंह और उदय प्रताप सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है.

इसके अलावा 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में भी कई उत्तर भारतीय नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें राजेश रस्तोगी, योगेश दुबे, अखिलेश सिंह और सीताराम तिवारी जैसे नाम प्रमुख हैं.

मोर्चा और प्रकोष्ठों की भी घोषणा

साटम ने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है. मुंबई युवा मोर्चा की कमान दीपक सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, लीगल सेल के सह संयोजक एडवोकेट मदन गुप्ता, उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई, बिहार प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज झा और रिक्शा-टैक्सी चालक आघाडी के अध्यक्ष केके तिवारी बनाए गए हैं. इसके अलावा किरीट भंसाली को मुंबई बीजेपी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

अमित साटम ने कहा कि उनकी पूरी टीम मुंबई के विकास, मुंबईकरों के हित और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेगी. उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

Latest News

नाइजीरिया में महिलाओं, बच्चों समेत 300 से ज्यादा लोगों का अपहरण, इस्लामी चरमपंथियों की करतूत से दहशत

New Delhi: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक बड़ा हमला हुआ है. उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के...

More Articles Like This