बांकीपुर में बड़ी जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर में होगा कार्यक्रम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prashant Kishore:  बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज 17 अगस्त को बिहार विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10:30 बजे बिहार विधानसभा के मुख्य भवन में स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के चैंबर में होगा.

आज सुबह 10:30 बजे लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा की ओर से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी दी गई है. जिसके मुताबिक़, आज सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण होगा. स्पीकर प्रेम कुमार अपने चैंबर में पीके को शपथ दिलाएंगे.

क्यों होगा चैंबर में शपथ ग्रहण Prashant Kishore

आमतौर पर विधायक विधानसभा सत्र के दौरान सदन में शपथ लेते हैं. हालांकि, अभी बिहार विधानसभा का कोई सत्र नहीं चल रहा. ऐसे में सदन की कार्यवाही नहीं होने पर प्रशांत किशोर स्पीकर प्रेम कुमार के चैंबर में शपथ लेंगे.

3 अगस्त को हुई थी मतगणना

बता दें कि 30 जुलाई को बांकीपुर सीट के लिए वोटिंग हुई थी. वहीं, 3 अगस्त को मतगणना हुई. प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत हासिल की. उन्हें कुल 64,151 वोट मिले थे. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट मिले. इसके अलावा आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले.

ये भी पढ़ें- रानी अवंती बाई लोधी की जयंतीः CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी

Latest News

हंगरी में भुखमरी के संकेत, सुखी डेन्यूब नदी, पानी के लिए तरस रहे हजारों लोग 

Hangari: हंगरी के बुडापेस्ट में गेलर्ट पहाड़ी के नीचे डेन्यूब नदी की गहराई में सदियों पुराना एक ऐतिहासिक चट्टानी...

More Articles Like This