‘आमिर खान ने तीन शादी कर ली हैं, तो तमु चार कर लो ना’, नितेश राणे के बयान पर भड़के वारिस पठान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Waris Pathan on Nitesh Rane: बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है. हालांकि, उनकी शादी को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल मची हुई है. दरअसल, महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान को ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ बोल दिया. साथ ही हिंदू समुदाय से अपील की कोई भी उनकी फिल्में न देखें. वहीं, अब उनके बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नितेश राणे को आमिर खान से ‘जलन’ है

AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि नितेश राणे को आमिर खान से ‘जलन’ है, इसलिए वो ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “आमिर खान ने तीन शादी कर ली हैं… तो तमु चार कर लो ना. तुमको कौन रोक रहा है? तुम्हें क्यों जलन हो रही है?” 

उनकी शादी से किसी को आपत्ति नहीं Waris Pathan on Nitesh Rane

वारिस पठान ने आगे कहा, “आमिर खान की शादी में उनकी पहली और दूसरी बीवी आईं, उनका बेटा और बेटी आए, उनके दामाद आए. उनके दोस्त और बड़े उद्योगपति भी आए. किसी को आपत्ति नहीं है, केवल आपको है. आपको जलन हो रही है क्या?”

आमिर खान के पास ताकत है

उन्होंने नितेश राणे को सलाह दी है कि आमिर खान के पास ताकत है इसलिए उन्होंने तीसरी शादी कर ली. अगर आपके पास भी ताकत है तो आप भी कर लें. कायदे-कानून के अंदर अगर एक इंसान अपनी पसंद से शादी करना चाहता है तो करेगा. आपको न ‘जिहाद’ का मतलब मालूम है, बस आकर अपनी जुबान हिलानी है. बकवासबाजी करनी है. आपकी बकवास से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

इनको केवल मुसलमानों को टारगेट करना है

वारिस पठान ने कहा कि क्या कभी ‘इंटर-कास्ट’ मैरिज होते नहीं देखी है? आपके दिल के अंदर मुसलमानों के लिए जो नफरत और जहर भरा हुआ है न, उसी की वजह से ऐसे अल्फाज निकलते हैं. इनका टारगेट आमिर खान नहीं है बल्कि इनको केवल मुसलमानों को टारगेट करना है. उन्होंने कहा, “मैं ऐसे लोगों की बात का जवाब भी नहीं देना चाहता हूं. इनकी आदत पड़ गई है ऐसी बकवास करने की और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की.” 

ये भी पढ़ें- अगले 72 घंटे संभलकर! रूठा हुआ मानसून फिर हुआ सक्रिय, पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली, यूपी-बिहार तक भारी बारिश की चेतावनी

Latest News

हॉर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरान का बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत, 8 घायल

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में...

More Articles Like This