PM मोदी के साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में टेका मत्था

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया. पीएम मोदी और प्रधानमंत्री लक्सन ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान दिया. गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब सिख धर्म के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थल है.
इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन का स्वागत किया. सोशल मीडिया मंच एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का दिल्ली में स्वागत करना मेरे लिए खुशी की बात है. यह भी खुशी का विषय है कि ऐसे युवा और गतिशील नेता इस साल के रायसीना डायलॉग में मुख्य अतिथि होंगे. आज हमने भारत-न्यूजीलैंड मैत्री से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की.”
वहीं, पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री लक्सन और मैंने अपने देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है. हम व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, बागवानी और अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए भी उत्सुक हैं.”
Latest News

भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है यह साल, ISRO चीफ ने बताया जल्द ही लॉन्च होगा गगनयान

Gaganyaan: इसरो जल्द ही अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करेगा. भारत का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन अब अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version