अमरनाथ यात्रा निर्धारित समय से पहले स्थगित, खराब मौसम बना कारण

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रविवार से स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब इसे करीब एक सप्ताह पहले ही रोक दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, यात्रा को समय से पहले समाप्त करने का निर्णय खराब मौसम और दोनों मार्गों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लिया गया है.

वर्तमान में असुरक्षित हैं दोनों मार्ग- अधिकारी

तीन दिन पहले क्षेत्र में भारी बारिश के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था. इसके बाद हालात में सुधार नहीं होने के कारण, शनिवार को प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि बालटाल और पहलगाम दोनों पारंपरिक मार्गों से यात्रा अब दोबारा शुरू नहीं की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि दोनों मार्ग वर्तमान में असुरक्षित हैं और उन्हें फिर से चालू करने के लिए तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है.

श्रद्धालुओं से प्रशासन ने की अपील

श्रद्धालुओं से प्रशासन ने अपील की है कि वे यात्रा स्थगित होने की सूचना को गंभीरता से लें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी के मुताबिक, हाल की भारी बारिश ने इलाके को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए मार्ग असुरक्षित हो गया है. उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों की तत्काल मरम्मत और रखरखाव की जरूरत है और मरम्मत के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात करते हुए यात्रा को जारी रखना संभव नहीं है.

लगभग चार लाख तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन करने में रहे सफल 

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष लगभग चार लाख तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन करने में सफल रहे. हालांकि, अधिकारियों ने इस बात को भी स्वीकार किया कि पिछले सप्ताह तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है, शायद मौसम की खराबी के कारण.
Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version