पद्मश्री अशोक भगत ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, भेंट की अपनी पुस्तक ‘परंपरा और प्रयोग’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और विकास भारती के सचिव अशोक भगत (Ashok Bhagat) ने भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से शिष्टाचार मुलाकात की.

इस अवसर पर अशोक भगत जी ने नितिन गडकरी जी को अपनी पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” की प्रति भेंट की. यह पुस्तक समाज और संस्कृति के पारंपरिक मूल्यों तथा आधुनिक प्रयोगों के समन्वय पर आधारित है.

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच समाजिक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई. मंत्री नितिन गडकरी ने पुस्तक के लिए आभार व्यक्त करते हुए अशोक भगत जी के समाजसेवी कार्यों की सराहना की.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This