Assam: गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसा, इंजीनियरिंग के 7 छात्रों की मौत, कई घायल

Assam: असम के गुवाहाटी से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां वाहनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में इंजीनियरिंग के सात छात्रों की मौत हुई है, जबकि कई घायल है।

रविवार की देर रात असम के गुवाहाटी में बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां के जालुकबाड़ी इलाके में वाहनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि असम इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के 10 छात्र एक कार में कॉलेज परिसर से निकले थे। रास्ते में उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

राजस्थान में हादसा: तेज आवाज के साथ फटा कार का टायर, खामोश हुई चार श्रद्धालुओं की जिंदगी

Rajasthan Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शुक्रवार की सुबह दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय...

More Articles Like This

Exit mobile version