असमः भारतीय वायुसेना का विमान AN-32 जोरहाट में क्रैश, पांच जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air Force Aircraft Crashes: असम से बड़ी खबर सामने आई है. यहां जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के तुरंत बाद आग की जद में आ गया. इस घटना के बाद एयरबेस पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू कर दिया गया. भारतीय वायु सेना की तरफ से बताया गया है कि असम के जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच जवान बलिदान हो गए हैं. वायुसेना की तरफ से जवानों के बलिदान पर गहरा दुख जताया गया है. वायुसेना का कहना है कि स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसमें अचानक आग लग गई और घना धुआं उठने लगा. यह नजारा काफी भयावह था, जिसे देखते ही एयरपोर्ट और वायुसेना की फायर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया, ताकि आग फैलने से रोका जा सके.

jorghat

वायुसेना ने ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया
वायु सेना ने इस दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ (जांच समिति) बनाई जा रही है. भारतीय वायु सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी. वायु सेना ने कहा, ‘आज जोरहाट में लैंडिंग के दौरान आईएएफ के एक एएन-32 विमान का एक्सीडेंट हो गया. हादसे का कारण पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है.’ इससे पहले, रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि असम के जोरहाट जिले में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना तब हुई, जब विमान रोवरियाह इलाके में आईएएफ के एयरबेस पर लैंड कर रहा था.

Latest News

राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार ने लिया एक्शन, जांच के लिए गठित की गई SIT, ये अधिकारी करेंगे जांच

Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चंदा विवाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...

More Articles Like This

Exit mobile version