Assembly Elections 2026: 11 बजे तक असम में 38.92%, केरल में 33.28%, पुडुचेरी में 37.06% तक मतदान

Must Read

Assembly Elections 2026: देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग से लोकतंत्र का यह महापर्व अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है. असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी है. तीनों राज्यों में अलग-अलग पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई. असम, केरल और पुडुचेरी में एक साथ मतदान होना एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है.

शुरुआती रुझानों में असम सबसे आगे

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक असम में 38.92%, केरल में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% मतदान दर्ज किया गया है. शुरुआती रुझानों में असम सबसे आगे रहा, जबकि केरल और पुडुचेरी में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली. वोटर ईवीएम के जरिए अपने अधिकार का प्रयोग करते दिखे. वोटर यह तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी.

लोग यहां ‘डबल-इंजन’ सरकार चाहते हैं

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद BJP के प्रदेश महासचिव (पुडुचेरी) मोहन कुमार ने विलियानूर में कहा, ‘बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने आ रहे हैं. लोग यहां ‘डबल-इंजन’ सरकार चाहते हैं. हर कोई एक विकसित पुडुचेरी के लिए वोट कर रहा है. जनता PM मोदी के नेतृत्व में विकास चाहती है. NDA यहां अपनी सरकार बनाएगी.

अब जनता के हाथ में अंतिम फैसला

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अब अंतिम फैसला जनता के हाथ में है. निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने हर बूथ पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. इस बार बड़ी संख्या में युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि किसे सत्ता मिलेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Election: हल्दिया में BJP की रैली, PM मोदी बोले- ममता सरकार को हटाने वाली है बंगाल की जनता

Latest News

अप्रैल में बदला मौसम का मिजाज. उत्तर भारत में थमी बारिश, अब बढ़ेगी गर्मी. कई राज्यों में लू के आसार

उत्तर भारत में मौसम बदल गया है. बारिश का दौर खत्म हो रहा है और अब तापमान तेजी से बढ़ेगा. कई राज्यों में लू जैसे हालात बनने की संभावना है.

More Articles Like This