पिता अतीक अहमद और बड़े भाई की कब्र के पास दफनाया जाएगा अबान, जनाजे में नहीं शामिल होंगे 2 भाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका शव प्रयागराज पहुंचा है. आज अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. उसे अतीक अहमद, चाचा अशरफ और बड़े भाई असद की कब्र के पास दफनाया जाएगा.

जुम्मे की नमाज के बाद होगा सुपुर्द-ए-खाक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अबान अहमद का शव फ़िलहाल हटवा स्थित उसकी बुआ के घर पर रखा गया है. आज जुम्मे की नमाज के बाद उसे कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अतीक अहमद की कब्र के पास ही उसरी कब्र बनाई गई है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है.

कैसे हुआ हादसा Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed

दरअसल, प्रयागराज से झांसी आ रही अतीक अहमद के बेटे की क्रेटा कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई. इस दौरान कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में अबान समेत दो की मौत हो गई. वहीं, घायलों को इलाज जारी है.

अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था

पुलिस ने जानकारी दी कि सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के सामने एक जानवर के आने से ये हादसा हुआ. बता दें कि जेल में बंद अबान के दो बड़े भाई उमर अहमद और अली अहमद जनाजे में शामिल नहीं हो सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- GRWM Video बनाकर लोगों को प्ररित करें, Handloom Day पर PM Modi का युवाओं को खास संदेश

Latest News

Hanumanasana Benefits: घंटों बैठकर काम करने से हो गया है कमर दर्द? रोज करें हनुमानासन, शरीर बनेगा मजबूत और लचीला

अगर घंटों बैठकर काम करने से कमर दर्द, पैरों में जकड़न या शरीर में अकड़न महसूस होती है, तो हनुमानासन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. जानिए इस योगासन को करने का सही तरीका, इसके फायदे और किन लोगों को इसे करने से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version