बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा, घर में घुसकर BJP के पोलिंग एजेंट पर हमला, TMC पर आरोप

Must Read

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद हिंसा का मामला सामने आया है. भाजपा के एक पोलिंग एजेंट के घर पर कथित हमला किया गया. भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों ने बूथ संख्या 154 के पोलिंग एजेंट प्रसेनजीत ब्रह्मा और उनके भाई अभिजीत ब्रह्मा (जो आरएसएस स्वयंसेवक हैं) के घर पर 29 अप्रैल की शाम को हमला कर दिया.

भीड़ ने घर में की तोड़फोड़ 

आरोप है कि करीब 50 लोगों की भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और प्रसेनजीत, अभिजीत समेत अन्य स्वयंसेवकों (लिटन, शुभा और सुमित साहू) की पिटाई की. भाजपा ने दावा किया है कि अभिजीत, लिटन और शुभा का जबरन अपहरण भी किया गया. घटना में घायल प्रसेनजीत ब्रह्मा और सुमित साहू को बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि परनाश्री थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया.

आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार

वहीं, TMC ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है. फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों पर दो चरणों में वोट डाले गए. पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ. मतगणना 4 मई को होगी.

कुछ बूथों पर पुनर्मतदान की संभावना

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद कुछ बूथों पर पुनर्मतदान की संभावना जताई जा रही है. मतदान प्रक्रिया के दौरान आई शिकायतों और गड़बड़ियों की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग आज यानी गुरुवार 30 अप्रैल को समीक्षा करेगा. जिन बूथों पर नियमों के उल्लंघन या तकनीकी खामियों की पुष्टि होगी, वहां दोबारा मतदान कराया जा सकता है. आयोग का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है. अंतिम फैसला समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें. West Bengal Next CM: एग्जिट पोल में BJP आगे, क्या सुवेंदु अधिकारी बनेंगे मुख्यमंत्री? जानें रेस के बड़े नाम

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This