Bhai Dooj 2024: पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को दी भाई दूज की शुभकामनाएं, जानिए क्या कहा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhai Dooj 2024: देशभर में आज भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. आज के दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र एवं खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. भाई-बहन के इस पवित्र बंधन के कारण दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. बता दें कि भाई दूज का पर्व यम द्वितीया के दिन ही मनता है. ऐसी मान्‍यताएं हैं कि इस पर्व की शुरूआत यमुना और उनके भाई यम के कारण हुई थी, इसलिए लोग हजारों सालों से भाई दूज का पर्व मनाते आ रहे हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं है.

पीएम मोदी ने दी भाई दूज की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन अवसर भाई-बहन के आपसी स्नेह-भाव को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है.

सीएम योगी ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं, सीएम योगी ने भी ‘भैया दूज’ की बधाई दी. उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, “भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व ‘भैया दूज’ की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे. हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: रविवार को इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, इन्हें रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This