‘भारत रत्न’ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं. अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं. अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया. एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय व सुशासन की कल्पना को जमीन पर उतारा. अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा,”अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि. अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया. उन्होंने आजीवन ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना के साथ कार्य किया. उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था. अटल जी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया. उन्होंने देश को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने तथा विकास की नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए. उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है. राष्ट्रोन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देशवासी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं.”

ये भी पढ़ें- 80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

Latest News

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, चुनाव में मिले 255 वोट 

Bangladesh New Presiden: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के 23वां राष्ट्रपति चुना...

More Articles Like This

Exit mobile version