Major Road Accident In Odisha: ऑटो रिक्शा और बस की भयानक टक्कर, 6 की मौत, 4 घायल, मची-चीख पुकार

Bhubaneswar: ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जहां एक बस और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना पुरुषोत्तमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाडकापल्ली चौराहे के पास हुई, जब बस ने उस तीन-पहिया वाहन को टक्कर मार दी.

दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार

उन्होंने कहा कि लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ये सभी लोग ऑटो-रिक्शा के यात्री थे. चार घायलों का शुरू में कोडाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया और बाद में उन्हें बेरहामपुर के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया. दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चला रखा है. जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय बस पुरुषोत्तमपुर से बेरहामपुर की ओर जा रही थी और वह तीन-पहिया वाहन श्मां सिंघासिनी मंदिर की ओर जा रहा था. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद बस ऑटो को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई.

इसे भी पढ़ें. पंजाब के आकाशदीप का इंडिया अंडर-18 हॉकी टीम में चयन, जापान के एशिया कप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version