Video: पीएम मोदी के स्वागत में भूटान के युवाओं ने थिम्पू के होटल में किया गरबा प्रदर्शन

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Bhutan: दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भूटान गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी थिंपू में भव्य स्वागत किया गया. युवाओं ने पीएम मोदी के स्‍वागत में उनके द्वारा लिखे गए गुजराती गीत पर गरबा नृत्य किया. गुजराती लोकनृत्य को और अधिक सुंदर बनाते हुए युवाओं ने वहां की पारंपरिक घाघरा-चोली और कुर्ता पाजामा पहना था. बता दें, यह कार्यक्रम पीएम मोदी के भारतीय प्रवासियों और भूटान के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत के बाद किया गया.

भूटान में गरबा देख मंत्रमुग्ध हुए PM मोदी

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर आए हुए तमाम लोगों और अधिकारियों का अभिवादन किया. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के लोग खुश नजर आए और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी का भूटान में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे.

ये भी पढ़े: Anna Hazare: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, उनके कर्मों का फलः अन्ना हजारे

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version