कोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi CM Arvind Kejriwal: आबकारी नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब 15 अप्रैल तक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में रहेंगे. माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद उनको तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है. कस्टडी खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. ईडी ने कोर्ट से रिमांड नहीं मांगी.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट एक आवेदन दाखिल किया और न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश देने की मांग की. ईडी ने इस बात की भी जानकारी दी वर्तमान में केजरीवाल से हिरासत में और पूछताछ की जरूरत नहीं है. इस मामले में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए थे.

यह भी पढ़ें: Delhi: बुराड़ी में तेंदुआ ने कई लोगों पर किया हमला, इलाके के लोग भयभीत

Latest News

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी लेह लद्दाख की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Earthquake In Leh Ladakh: गुरुवार की सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से लद्दाख के लेह की धरती कांप उठी. नेशनल...

More Articles Like This

Exit mobile version