फाइनल हो गया..! सम्राट चौधरी कैबिनेट में 32 मंत्री लेंगे शपथ, जानिए किसे-किसे मिला मौका

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Samrat Choudhary Cabinet Expansion Final List: बिहार की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी कयासों, बैठकों और सियासी हलचलों के बीच आखिरकार उस बड़े सवाल का जवाब मिल गया है, जिसका इंतजार पूरे राज्य को था. CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की फाइनल सूची सामने आ गई है, जिसने सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है.

इस विस्तार को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक समीकरणों, सामाजिक संतुलन और चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. आज होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. खास बात यह है कि इस बार कैबिनेट में अनुभव और युवा जोश का संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है.

लंबे समय से चर्चा में रहे नामों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकार आने वाले समय में नए एजेंडे और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहती है.

किसके खाते में कितने मंत्री?

सामने आई फाइनल सूची के मुताबिक, इस महा-विस्तार में सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास है, जिसके 15 विधायक मंत्री बनेंगे. वहीं, सत्ता की अहम साझीदार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कोटे से 13 चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके अलावा, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) से 2, जीतन राम मांझी की ‘हम’ (HAM) से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की ‘आरएलएम’ (RLM) से 1 नेता को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.

BJP कोटे से 15 मंत्री

  1. विजय कुमार सिन्हा
  2. दिलीप जायसवाल
  3. राम कृपाल यादव
  4. नीतीश मिश्रा
  5. मिथलेश तिवारी
  6. केदार गुप्ता
  7. रमा निषाद
  8. प्रमोद चंद्रवंशी
  9. लखिन्द्र पासवान
  10. संजय टाइगर
  11. ईं. कुमार शैलेन्द्र
  12. रामचंद्र प्रसाद
  13. नंदकिशोर राम
  14. श्रेयसी सिंह
  15. अरुण शंकर प्रसाद

JDU कोटे से 13 मंत्री

  1. श्रवण कुमार
  2. अशोक चौधरी
  3. लेसी सिंह
  4. मदन सहनी
  5. जमा खां
  6. सुनील कुमार
  7. शीला मंडल
  8. रत्नेश सदा
  9. बुलो मंडल
  10. भगवान सिंह कुशवाहा
  11. दामोदर रावत
  12. निशांत कुमार
  13. स्वेता गुप्ता

इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार के नाम को लेकर है, क्योंकि यह उनका पहला बड़ा राजनीतिक पद होगा.

अन्य दलों को मिला प्रतिनिधित्व

लोजपा (रामविलास)

  1. संजय पासवान
  2. संजय सिंह

HAM (हम)

  1. संतोष सुमन

RLM (आरएलएम)

  1. दीपक प्रसाद

विभागों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

मंत्रियों के नामों की सूची फाइनल होने के साथ ही अब बिहार के सियासी गलियारों में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर कयासों का बाजार बेहद गर्म हो गया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि गृह, वित्त, स्वास्थ्य, पथ निर्माण और शिक्षा जैसे भारी-भरकम विभाग किस पार्टी के खाते में जाएंगे. क्या नई व्यवस्था में बीजेपी मलाईदार विभागों पर अपना दावा मजबूत करेगी या फिर विभागों के आवंटन में जेडीयू का पुराना दबदबा बरकरार रहेगा?

इसके अलावा, पहली बार सत्ता संभाल रहे निशांत कुमार को कौन सा महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा जाता है, इस पर भी राजनीतिक पंडितों की खास नजरें टिकी हुई हैं. शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होने के तुरंत बाद ही विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी.

यह भी पढ़े: अमेरिका ने सीजफायर के बीच ईरान के तेल टैंकर पर किया हमला, ट्रंप ने दी ये चेतावनी

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version