Nitish Kumar ने ली राज्यसभा की शपथ, इस दिन दे सकते हैं बिहार के CM पद से इस्तीफा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को दिल्ली स्थिति संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. इस शपथ के बाद उनका नया सियासी सफर शुरू हो गया. अब ऐसे कयास लगाए जा रहे कि दिल्ली से पटना जाने के बाद नीतीश कुमार 14 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है

नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है, जिसमें नेता का चयन होगा. वहीं, 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के गठन होने की संभावना है. ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा.

आरजेडी की प्रतिक्रिया आई सामने Nitish Kumar

आज नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद आरजेडी की प्रतिक्रिया सामने आई है. आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी की दूरदर्शिता और भविष्यवाणी आज अक्षरशः सच साबित हुई है. सत्ता की लालच में सुशासन का ढोंग रचने वाली भाजपा और जदयू के लोग छाती पीटकर नारा दे रहे थे कि 25 से 30 फिर से नीतीश, लेकिन तेजस्वी जी ने डंके की चोट पर ऐलान कर दिया था कि 25 से 30 नीतीश हो जाएंगे फिनिश!”

आज भाजपा के षड्यंत्र ने अपना रंग दिखा दिया है

शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा, “आज भाजपा के षड्यंत्र ने अपना रंग दिखा दिया है और नीतीश कुमार जी का राजनीतिक अध्याय बलात समाप्त कर दिया गया है. भूंजा पार्टी का पूरी तरह गेम ओवर हो चुका है और जदयू रसातल में जा चुकी है. जनादेश की चोरी कर सीनाजोरी करने वालों का यही हश्र होना था. बिहार की राजनीति से अब इन अवसरवादियों का पूर्ण सफाया तय है.”

ये भी पढ़ें- पंजाब को दहलाने की साजिश नाकामः पांच ग्रेनेड, डेटोनेटर सहित कई हथियार बरामद

Latest News

‘देशद्रोही हैं सब..खुद पर आनी चाहिए शर्म…’,ट्रंप के खिलाफ पास हुआ बिल तो राष्ट्रपति का पारा हाई

Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ही सांसद उनकी खिलाफ बागी हो...

More Articles Like This

Exit mobile version