सीट बंटवारे पर बोले जीतन राम मांझी-अंतिम सांस तक PM मोदी के साथ रहूंगा, नाराजगी पर लगा विराम!

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चल रही नाराजगी के बीच NDA में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा है कि ‘मैं अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहूंगा. बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी.’दरअसल, सीट बंटवारे को लेकर नाराजगी की बात सामने आई थी.

बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी

इस बीच मांझी दिल्ली से पटना लौट रहे हैं. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि ‘बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी.’ उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाराजगी की चर्चा पर विराम लगाते हुए लिखा कि ‘अभी मैं पटना निकल रहा हूं. वैसे एक बात बता दूं मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूं, मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रहूंगा. बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी की सरकार होगी.’

पटना में NDA और इंडिया महागठबंधन की बैठकें अब दिल्ली में शिफ्ट

हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. पटना में शुरू NDA और इंडिया महागठबंधन की बैठकें अब दिल्ली में शिफ्ट हो चुकी हैं लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा नहीं हो सकी है. इस बीच सहयोगी दलों की नाराजगी को लेकर चर्चा खूब हुई. केंद्रीय मंत्री के इस पोस्ट के बाद यह साफ हो गया है कि वे NDA से नाराज नहीं हैं.

6 और 11 नवंबर को होगा बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले NDA और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. महागठबंधन NDA का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा NDA में शामिल है. हालांकि बिहार की चुनावी जंग में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोक दिया है.

इसे भी पढ़ें. जापान में तेजी से फैल रही यह बड़ी बीमारी, 4000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती, लॉकडाउन जैसे बने हालात!

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version