Bihar News: CM नीतीश कुमार अस्वस्थ, CMO ने आज के सारे कार्यक्रम किए रद्द

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं. डॉक्टरों की टीम सीएम हाउस में लगातार उनकी देखरेख कर रही है. स्वास्थ्य को देखते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय की तरफ से एक चिट्ठी जारी की गई है. इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अस्वस्थ हो गए हैं, इसलिए आज उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अंतिम संस्कार में भी शामिल होने वाले थे.

सीएम का निर्देश, राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने की खबर आने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक चिट्ठी जारी की गई थी. इसमें लिखा गया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर मर्माहत हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा.

सीएम नीतीश ने उनकी धर्मपत्नी जेसिस जार्ज से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी. सीएम ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है.

Latest News

‘हम भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे’, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी धमकी

India Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता. वो आए दिन किसी न किसी वजह को...

More Articles Like This

Exit mobile version