पीएम मोदी का 53वां बिहार दौरा; 18 जुलाई को मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, राज्‍य को देंगे करोड़ों की सौगात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार में इस साल के अंत विधानसभा चुनाव होने है, जिसे लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ने लगा है. सभी पार्टियां जातीय समीकरणों को साधने से लेकर रणनीति बनाने तक के अपने-अपने कामों में जुट गई है. इस सिलसिले में पीएम मोदी भी 18 जुलाई को बिहार दौरे पर जाने वाले है, जहां वो एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही करोडों की सौगात भी देंगे.

बता दें कि पीएम मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी का दौरा करेंगे, जो उनका 53वां विहाद दौरान होगा. इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा दी गई है.

इस साल के अंत में होगें असेंबली इलेक्शन

पीएम मोदी का ये काफी अहम माना जा रहा है, क्‍योंकि इसी साल के अंत (अक्तूबर-नवंबर) में बिहार में विधानसभा चुनाव होना हैं. हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस  मामले में कोई तारीख तय नहीं की गई है और न ही इस मामले में अभी कोई बयान सामने आया है.

ये भी जानें

फिलहाल, पीएम मोदी 2 जुलाई से 9 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर हैं. जहां वो 6 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी शामिल हुए. इस दौरान ब्रिक्स समिट को संबोधित करते हुए उन्‍होंने आतंकवाद के खिलाफ विश्व समुदाय को एकजुट होने के अपील की. इसके साथ ही उन्‍होंने आतंकवाद को संरक्षण और पालने वाले पाकिस्तान पर भी जमकर हमला बोला.

इसे भी पढें:-‘20वीं सदी के टाइपराइटर से नहीं चलाए जा सकते 21वीं सदी के सॉफ्टवेयर’, पीएम मोदी ने BRICS समिट में स्‍पष्‍ट किया भारत का एजेंडा

Latest News

कनाडा के साथ ही बना रहेगा अल्बर्टा, जनमत संग्रह में PM कार्नी की बडी जीत, निवासियों ने दिखाई एकजुटता

Ottawa: कनाडा से अलग होने को लेकर अल्बर्टा में हुए पहले जनमत संग्रह में निवासियों ने एकजुटता दिखाई. मतदाताओं...

More Articles Like This

Exit mobile version