हिमाचल प्रदेश के चंबा में भीषण हादसा: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौत

Chamba: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भरमौर के दिनका के पास काली मंदिर के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में वाहन चालक समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा गुरुवार देर रात करीब एक बजे हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बोलेरो से लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए थे.

सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा वाहन 

पेट्रोल भरवाने के बाद वे वापस भरमौर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान दिनका के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा. बोलेरो के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया. हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

रविंद्र शर्मा चला रहे थे बोलेरो 

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रविंद्र शर्मा (39) निवासी चोबिया, भरमौर और विशाल कपूर (32) निवासी भरमौर के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बोलेरो रविंद्र शर्मा चला रहे थे, जो पेशे से ड्राइवर थे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें. Team India: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, फिजियो कमलेश जैन ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version