Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रचेंगी इतिहास, 9वीं बार पेश करेंगी केंद्रीय बजट | Live देखें

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget 2026 Live: आज 1 फरवरी 2026 (रविवार) को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी. यह भारतीय संसदीय इतिहास में एक दुर्लभ और ऐतिहासिक अवसर होगा, क्योंकि रविवार के दिन बजट पेश किया जा रहा है.

रविवार को बजट पेश करने का दूसरा मौका

भारत के इतिहास में यह दूसरी बार होगा जब रविवार को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा. इससे पहले यशवंत सिन्हा ने 28 फरवरी 1999 (रविवार) को बजट पेश किया था, जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे.

9वीं बार बजट पेश कर बनाएंगी रिकॉर्ड

बजट 2026 के साथ ही निर्मला सीतारमण के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी.वे लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी.

कहां और कब होगा बजट भाषण

  • स्थान: संसद का सेंट्रल हॉल
  • समय: सुबह 11 बजे

सीधा प्रसारण:

  • संसद टीवी
  • डीडी नेशनल

👉 यहां देखें बजट 2026 का LIVE प्रसारण:

बजट से आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा और कारोबारियों को बड़ी उम्मीदें हैं. टैक्स स्लैब, महंगाई, रोजगार और विकास से जुड़े अहम ऐलानों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version