गृह मंत्री Amit Shah से मिले कैबिनेट मंत्री Sanjay Kumar Nishad, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
शुक्रवार, 18 अप्रैल को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद ने गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ, जिनमें मछुआ समाज के अधिकारों और निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के समायोजन पर विशेष ध्यान दिया गया.
मुलाकात के बाद डॉ. संजय कुमार निषाद ने बताया कि अमित शाह जी हमेशा मछुआ समाज और निषाद पार्टी के साथ सहयोग करते रहे हैं और आज भी उन्होंने अपनी इस परंपरा को जारी रखते हुए पार्टी के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने मछुआ समाज के विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना और जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया.
डॉ. संजय निषाद ने बताया कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था. इस दौरान मछुआ समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों को प्राथमिकता दी गई थी. उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के बच्चों के लिए शिक्षा, छात्रवृत्ति, नौकरी और राजनीति में भागीदारी को सुनिश्चित करने का वादा किया गया था. हालांकि, अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के कारण मछुआ आरक्षण का मामला लंबित रहा. लेकिन अब गृह मंत्री ने इस मुद्दे पर शीघ्र ही विस्तृत चर्चा करने का आश्वासन दिया है.
डॉ. निषाद ने प्रदेश सरकार में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के समायोजन की बात भी उठाई और बताया कि हाल ही में आयोग में कुछ कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया था, लेकिन अब भी अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं का समायोजन लंबित है. इस पर श्री अमित शाह जी ने सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाते हुए इस विषय पर जल्द समाधान का संकेत दिया. डॉ. निषाद ने आगामी चुनावों के संदर्भ में भी चर्चा की और बताया कि निषाद पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी. इस पर गृह मंत्री ने पार्टी के चुनावी दृष्टिकोण का समर्थन किया और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया.
डा. संजय निषाद ने दिल्ली प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिली अभूतपूर्व जीत पर अमित शाह को बधाई दी और मछुआ समाज और निषाद पार्टी के योगदान की सराहना की. साथ ही हरियाणा और दिल्ली के चुनावों में निषाद पार्टी के सहयोग पर भी चर्चा की गई, जिसके बाद बिहार राज्य में भी निषाद पार्टी के सहयोग पर सहमति बनी. बैठक के दौरान, विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ. डॉ. संजय निषाद जी ने गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में निषाद पार्टी के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version