CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, बोर्ड की ओर से क्यूआर कोड भी जारी, ऐसे देखें परिणाम और डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

CBSE Board 10th Result Out: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार को 10वीं का रिजल्ट रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड ने डिजिलॉकर पर स्कोरकार्ड अपलोड कर दिया है. इसके साथ ही अभ्यर्थी अपने नतीजे सीबीएसई की वेबसाइटों cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं. साथ ही उमंग एप पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. सीबीएसई ने रिजल्ट देखने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है. अपने फोन से स्कैन करके मिनट भर में नतीजे देख सकते हैं. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे.

परीक्षा में 25,08,319 छात्रों ने दर्ज की थी अपनी उपस्थिति 

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी. जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है. सीबीएसई ने बताया है कि बोर्ड 10वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगा. पास होने का प्रतिशत, लिंग के हिसाब से जानकारी, राज्यों के हिसाब से प्रदर्शन और दूसरी जानकारी बोर्ड अपनी वेबसाइट पर शेयर करेगा.

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट की वेबसाइटें

CBSE 10th Result 2026 Live: विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं.

– cbse.gov.in

– cbseresults.nic.in

– results.digilocker.gov.in

– umang.gov.in

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स-

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026’ लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें.

स्टेप 4- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.

स्टेप 5- छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.

इसे भी पढ़ें. ‘आप कमल के निशान का बटन दबाओ, गुंडों को उल्टा लटकाने का काम हम करेंगे’ जलपाईगुड़ी में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Latest News

तुर्किये के स्कूल में फिर गोलीबारी, शिक्षक समेत चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, हमलावर छात्र भी ढेर

Turkey Firing: तुर्किये के दक्षिणी प्रांत कहरामनमारस के सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में 4 लोगों की...

More Articles Like This

Exit mobile version