PM आवास पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, पीएम मोदी के साथ चल रही बैठक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

10 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम और उसके कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान द्वारा उसके उल्लंघन के बाद आज, 11 मई को सीडीएस अनिल चौहान (CDS Anil Chauhan) और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष पीएम आवास पहुंचे हैं. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में भारत-पाकिस्तान घटनाक्रम पर चर्चा होगी.

ताज जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अपने आवास पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे हैं. यह पिछले 48 घंटों में तीसरी ऐसी बैठक है.

वहीं, शनिवार देर रात केंद्रीय गृह सचिव ने बॉर्डर राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की. केंद्रीय गृह सचिव (Union Home Secretary) ने सिविल डिफेंस के डीजी से भी बात की और राज्य में बॉर्डर की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. सिविल डिफेंस को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को लेकर कहा गया.

Latest News

TRAI Rules: ट्राई ने जारी किए नए दूरसंचार इंटरकनेक्शन नियम, 1 जनवरी 2027 से होंगे लागू

TRAI New Rules: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने दूरसंचार क्षेत्र में इंटरकनेक्शन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा...

More Articles Like This

Exit mobile version