परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, राजस्थान के सालासर से मुख्य आरोपी शूटर गिरफ्तार

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Parvinder Singh Jhota: मानसा में एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. इस वारदात के मुख्य आरोपी और कथित शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। 13 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.

मेडिकल स्टोर पर विवाद के बाद हुई थी हत्या

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में एक मेडिकल स्टोर के संचालक अश्विनी कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया था. बताया जा रहा है कि झोटा को सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है. इस जानकारी के बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ स्टोर पर पहुंचे थे.

सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान बढ़ा विवाद Parvinder Singh Jhota

बताया जाता है कि झोटा अपने साथियों के साथ घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मेडिकल स्टोर संचालक से बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गोली चलने से झोटा की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी. परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी सक्रियता और मुहिम के चलते चर्चा में रहते थे. उनकी हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश तेज कर दी.

राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया आरोपी

अब इस मामले में मुख्य आरोपी और कथित शूटर की राजस्थान के सालासर से गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. इस गिरफ्तारी को जांच में अहम प्रगति माना जा रहा है. पुलिस की ओर से गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद मामले की अन्य जानकारियां स्पष्ट होंगी.

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP के तीन नेता गिरफ्तार, सौरव दास और आशुतोष रांका की आज कोर्ट में पेशी

Latest News

ताइवान में तूफान ‘चांपी’ का खौफः स्कूल-ऑफिस बंद, 20 शहरों में शटडाउन, सैकड़ों उड़ानें रद

Typhoon Champi: तूफान चांपी के ताइवान में आने से पहले काफी काफी सावधनी बरती जा रही है. 170 किलोमीटर...

More Articles Like This

Exit mobile version