चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandrababu Naidu Oath Ceremony: आज चौथी बार चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने चंद्रबाबू नायडू को सीएम पद की शपथ दिलाई. चंद्रबाबू नायडू के साथ पवन कल्याण ने भी शपथ ली है. नई टीडीपी सरकार में वह उप मुख्यमंत्री बनेंगे.

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ तमाम अन्य हस्तियां भी मौजूद रही हैं. चंद्रबाबू नायडू के शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने गले मिलकर उनको बधाई दी.

आज चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में कुल 25 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण हो रहा है. आंध्र प्रदेश के नए डिप्टी सीएम जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण होंगे. जिन विधायकों ने आज मंत्रिपरिषद की शपथ ली उनमें जन सेना पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री शामिल हैं. बाकी सारे तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के हैं.

राज्य के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने चंद्रबाबू नायडू को सीएम पद की शपथ दिलाई और साथ में मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी और रजनीकांत भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: India Maldives Relations: भारत से लौटते ही बदले मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के सुर, दोनों देशों के संबंध को लेकर दिया बड़ा बयान

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version