Chandrayaan-3 Landing LIVE: इतिहास रचने जा रहा है भारत, यहां देखिए ‘चंद्रयान-3’ की लाइव लैंडिंग

Chandrayaan-3 Landing LIVE: अब वो पल आ गया है जिसका इंतजार न केवल भारत के लोगों को था, बल्कि अन्य देशों की भी नजर इस मिशन पर थी. दरअसल, चंद्रयान-3 की लैंडिंग के महज कुछ पल पहले हैं. चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद देश एक इतिहास कायम कर देगा. भारत का ये तीसरा प्रयास है, जिसमें भारत को सफलता मिलती दिख रही है. इस ऐतिहासिक पल के आप साक्षी बनिए और आप भी देखिए कैसे ‘चंद्रयान-3’ भारत की सफलता की कहानी को लिख रहा है. ‘चंद्रयान- 3’ की लैंडिंग प्रक्रिया को आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं.

यूपी के सभी स्कूलों में दिखाया जा रहा लाइव प्रसारण
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों को पहली बार शाम को खोला गया है. उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया का सजीव प्रसारण किया जा रहा है. आपको बता दें कि चंद्रयान की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है. दिग्गजों के साथ देश के तमाम लोगों ने चंद्रयान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Latest News

लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई पहचान, खत्म हुई 308 पहिए वाले ट्रक की जर्नी, बलरामपुर पहुंचा बेल्जियम वाला वेसल

Belgium Vessel News : बेल्जियम से आई मशीन को आखिरकार जहां पहुंचना था वहां पहुंच तो गई, लेकिन इस...

More Articles Like This

Exit mobile version