CM नीतीश कुमार ने पटना के गंगा घाटों का किया निरीक्षण, कहा- ‘आप लोग चिंता मत कीजिए सब अच्छा होगा’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Nitish Nitish on Chhath Puja: शनिवार, 26 अक्‍टूबर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया. इसके बाद उनहोंने कहा, आप लोग चिंता मत कीजिए सब अच्छा होगा. प्रशासन की ओर से अच्छी तैयारी की जा रही है.

यही देखने के लिए हम लोग आए हैं. बता दें, आस्था का महापर्व छठ पूजा नजदीक है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जल मार्ग से पटना सिटी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया साथ ही गंगा घाटों को सुरक्षित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी को विशेष दिशा-निर्देश दिए.

डिप्टी सीएम ने किया पोस्ट

सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौमूद थे. सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर सम्राट चौधरी ने लिखा, लोक आस्था का महान पर्व छठ आ रहा है. छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पटना के छठ घाटों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सफाई और सौन्दर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया. पूरे प्रदेश में छठ घाटों के दुरुस्तीकरण और सौंदर्यीकरण का काम जारी है.

बिहार भाजपा ने किया पोस्ट

बिहार भाजपा ने एक पोस्ट में लिखा, लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई और सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की. पूरे प्रदेश में छठ घाटों को सुंदर और सुरक्षित बनाने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This

Exit mobile version