जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच AISA के 3 छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल, दिग्गज हस्तियों की अपील के बाद लिया ये फैसला

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CJP Parliament March: आज कॉकरोच जनता पार्टी संसद भवन तक मार्च कर रही रही. इसी बीच जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे AISA के 3 छात्रों ने अपना अनशन खत्म कर दिया. NEET पेपर लीक विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे  छात्र नेहा, मनीष और आमीन ने अनशन खत्म करने का फैसला किया है. उन्होंने एक्ट्रेस शबाना आजमी, एक्टर प्रकाश राज जैसे दिग्गज हस्तियों की अपील के बाद अपना अनशन खत्म किया है.

दिग्गज हस्तियों की अपील के बाद लिया ये फैसला

इस प्रतिनिधिमंडल में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता प्रकाश राज, सांसद मनोज झा, अमरा राम के साथ-साथ डॉ. योगेंद्र यादव, राजाराम सिंह, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और प्रोफेसर अतुल सूद शामिल थे. उन्होंने छात्रों को जूस पिलाया और उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान डॉ. योगेंद्र यादव ने कहा, ‘ये भूख हड़ताल का टूटना नहीं है, बल्कि संघर्ष के इस रूप का खात्मा है.’ वहीं, छात्रों के अनशन खत्म करने के बाद AISA ने कहा, छात्र अब आंदोलन के अगले चरणों की रणनीति तैयार करेंगे.

मनोज झा ने छात्रों की तारीफ की CJP Parliament March

इसके अलावा सांसद डॉ. मनोज झा ने छात्रों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘आपने जो हासिल किया है वो बहुत बड़ा है. इस आंदोलन ने सरकार को हर मोर्चे पर बेनकाब कर दिया है.’ इस मौके पर शबाना आजमी इमोशनल नजर आईं. मनोज झा ने आगे कहा, ‘एक पीढ़ी के रूप में हम अपनी ‘जेन-जी’ के लिए अच्छा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं. लेकिन आप लोगों ने हम सभी को आगे का रास्ता दिखाया है.’

ये भी पढ़ें- ‘उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा रहेगा’, Parliament Monsoon Session से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानें कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This