दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर नारेबाजी करते आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस ने पकड़ा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मोर्चा खोल दिया है. इसी विरोध के तहत पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ आज सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. हालांकि, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया.

इस कार्रवाई से जुड़ा वीडियो आशुतोष रांका और CJP के आधिकारिक अकाउंट से साझा किया गया है. वीडियो में रांका समर्थकों के साथ पार्टी के झंडे लेकर नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, तभी पुलिस ने हस्तक्षेप किया और रांका समेत अन्य प्रदर्शनकारियों को अपने साथ ले गई.

ये एक ब्रेकिंग न्यूज है…

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version