जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर लगा ब्रेक! गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब दिल्ली में इन 3 जगहों पर होगा धरना

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करने के लिए निर्धारित स्थानों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने का फैसला लिया है. इसके साथ ही राजधानी में विरोध-प्रदर्शन के लिए तीन नए निर्धारित स्थानों की व्यवस्था की गई है. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं. इस फैसले के बाद अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल के रूप में जारी अधिसूचना रद्द कर दी गई है.

जंतर-मंतर पिछले करीब 33 वर्षों से विरोध-प्रदर्शनों के प्रमुख केंद्रों में शामिल रहा है. राजनीतिक दलों से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों तक, कई समूह अपनी मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन करते रहे हैं. इससे पहले दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित बोट क्लब भी धरना-प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

पुराने आदेश में भी किया गया बदलाव Jantar Mantar Protest

दिल्ली में प्रदर्शन स्थलों को लेकर जारी नए निर्देशों में दिल्ली पुलिस के 28 अप्रैल 2022 के स्टैंडिंग ऑर्डर में संशोधन किया गया है. इस बदलाव का उद्देश्य धरना-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगहों और उनसे जुड़ी व्यवस्थाओं को स्पष्ट करना है. हालांकि, प्रदर्शन आयोजित करने की अनुमति किस प्रक्रिया के तहत मिलेगी, उसमें कितने लोगों को शामिल होने की मंजूरी होगी और किन शर्तों का पालन करना जरूरी होगा, इसकी पूरी जानकारी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. इस फैसले से राजधानी में विरोध-प्रदर्शनों के लिए स्थानों की व्यवस्था बदल गई है. अब प्रदर्शन करने की योजना बना रहे संगठनों को निर्धारित स्थलों और लागू होने वाली अनुमति संबंधी शर्तों की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ना होगा.

ये भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शोः PM मोदी सीधे पहुंचेंगे नमो घाट, लगभग 4000 VIP भी होंगे शामिल

More Articles Like This

Exit mobile version