Manipur News: सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले से भड़के सीएम एन बीरेन सिंह, कहा- राज्य सरकार को अब कुछ करना होगा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur News: सोमवार को मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के काफ़िले से पहले जाने वाली अग्रिम सुरक्षा टीम पर उग्रवादियों ने हमला किया है. आज हुए इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं. उग्रवादियों ने ये हमला के सिनम गांव के पास घात लगाकर किया, जिस वक्त मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला हिंसा प्रभावित जिरिबाम जिले की ओर जा रहा था तभी उस पर हमला किया गया.

उ्ग्रवादियों द्वारा किए गए इस हमले को लेकर अब मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह का बयान सामने आ गया है. उन्‍होंने उग्रवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. एन बिरेन सिंह ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद निंदनीय है. यह सीधे मुख्यमंत्री पर हमला है, यानी सीधे राज्य के लोगों पर हमला है. इसलिए राज्य सरकार को कुछ करना होगा. उन्होंने आगे कहा, हम अपने सहयोगियों से बात करेंगे और कुछ निर्णय लेंगे.

यह भी पढ़े: Reasi Terror Attack: LG मनोज सिन्हा ने जाना घायलों का हाल, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे आतंकी

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version