पूर्व केंद्रीय मंत्री Arun Jaitley की पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arun Jaitley Death Anniversary: आज 24 अगस्त को भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

सीएम योगी ने दी Arun Jaitley को श्रद्धांजलि

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री,‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. वे भारतीय राजनीति के एक श्रेष्ठ विचारक, प्रखर वक्ता, कुशल संगठनकर्ता व सच्चे जनसेवक थे. सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाएगा.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात विधिवेत्ता और लोकप्रिय राजनेता ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करती हूं. छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले अरुण जेटली ने आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया. उन्होंने संगठन से लेकर संसद तक अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया. वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने हेतु जीएसटी जैसे ऐतिहासिक सुधार को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अरुण जेटली का सरल व्यक्तित्व, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा.”

सीएम धामी ने किया कोटि-कोटि नमन

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण में अहम योगदान देने वाले, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन. आपकी दूरदर्शिता व नीतियों ने देश के विकास को नई दिशा एवं पहचान दी. आपके विचार हमें सदैव समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”

भजनलाल शर्मा ने किया शत-शत नमन

राजस्थान के (Arun Jaitley Death Anniversary) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,”वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देश के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री, ‘पद्म विभूषण’ अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन, राष्ट्रहित के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.”

ये भी पढ़ें- गुरु ग्रंथ साहिब का 421वां प्रकाश पर्व आज, CM रेखा गुप्ता, CM योगी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version