तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, भारत में 5000 के पार पहुंचे एक्टिव मामले, 24 घंटों में हुईं 4 मौतें

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Covid-19 in India: भारत में एक बार फिर से कोराना तेजी से पैर पसार रहा है. वर्तमान में देश में कोरोना के 5,364 एक्टिव मामले है. वहीं, पि‍छले 24 घंटे में चार लोगों के मौत होने की भी पुष्टि की गई है. ऐसे में अब राज्‍य सरकारों ने इसे लेकर परामर्श भी जारी करना शुरू कर दिया है. जबकि केंद्र ने सुविधा-स्तर की तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो केरल में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले पाए गए है. इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है.  बता दें कि पिछले 24 घंटों में केरल में कोरोना के 192 नए मामले सामने आए हैं. जबकि गुजरात में 107, पश्चिम बंगाल में 58 और दिल्ली में 30 कोरोना के मामले आए हैं. ऐसे में कुल मिलाकर पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 498 नए मामले सामने आए हैं.

दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या हुई 592

वहीं, बात करें सिर्फ राजधानी दिल्ली की तो यहां कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 592 हो गई है. वहीं, 1 जनवरी से लेकर अब तक सात मौतें भी दर्ज की गई हैं. केंद्र ने सभी राज्यों को कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

महाराष्ट्र में 114 कोरोना के नए मामले

इसके अलावा, महाराष्ट्र में भी कोरोना के 114 नए मामले सामने आए हैं. इस साल जनवरी से अब तक कुल मामले बढ़कर 1,276 हो गए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से एक और मौत की सूचना मिली है. जिससे मरने वालों की संख्या 18 हो गई है.

इसे भी पढें:- G7 Summit में शामिल होने के लिए मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को दिया न्‍योता तो बौखलाए खालिस्तान समर्थक, उठाया ये सवाल

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This