Dausa News: दो श्रद्धालुओं ने पैदल पकड़ी रामनगरी की डगर, तय करेंगे सैकड़ों किमी का सफर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dausa News: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश उत्साहित नजर आ रहा है. 22 जनवरी को होने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. समारोह के लिए साधु-संतों सहित वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजस्थान से भी उत्साह की खबर आ रही है. यहां दौसा के दो रामभक्त कड़ाके की इस सर्दी की परवाह न करते हुए पदयात्रा करते हुए प्रभु श्रीराम के दरबार के लिए रवाना चुके है. श्री कृष्णा कसाना और रामवीर राजपूत 650 किलोमीटर पैदल सफर तय कर राम मंदिर का दर्शन कर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करेंगे.

पदयात्रा कर तय करेंगे 650 किमी का सफर
भारत विकास परिषद ने श्रीराम मंदिर गुढ़ारोड़, बांदीकुई से पदयात्रा कर अयोध्या जाने वाले पदयात्रियों का अभिनंदन किया. ढिगारिया टप्पा कोलेश्वर निवासी श्रीकृष्ण कसाना तथा धपावन खुर्द निवासी रामवीर राजपूत ने प्रस्थान से पूर्व गुढ़ारोड़ स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की. परिषद संरक्षक डॉ सोहनलाल तथा कई लोगों ने इन दोनों रामभक्तों को ध्वज प्रदान कर पैदल यात्रा की शुभकामना दी है. ये पद यात्री 650 किलोमीटर की यात्रा कर अयोध्या पहुंचेंगे और श्रीराम मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे. दोनों पदयात्रियों को रास्ते खर्चे के लिए 2,500 रुपये की राशि भी दी गई है.

तन पर रामनाम की चादर डाल घर से निकल पड़े भक्त
तन पर रामनाम की चादर डाल सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले इन राम भक्तों की लोगों में चर्चा हो रही है. लोग कह रहे है कि आस्था में बहोत शक्ति होती है. दौसा सहित राजस्थान भर में तापमान इन दोनों जमाव बिंदु के आसपास देखा जा रहा है. कई जगह तो बर्फ भी जमने लगी है. ऐसे में जब लोग घर से निकलने में एक बार सोच रहे हैं, वहीं ये दोनों रामभक्त मन में आस्था लिए इतने लंबे सफर पर पैदल ही घर से निकल गए.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version