Leh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे श्योक सुरंग का ई-उद्घाटन, उपग्रह चित्रों में भी नहीं आएगा नजर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Defence Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लेह में दुरबुक-श्योक-दौलत बेग सड़क पर स्थित श्योक की एक महत्वपूर्ण सुरंग का ई-उद्घाटन करेंगे. इससे पहले राजनाथ सिंह का श्योक जाकर परियोजना का भौतिक रूप से उद्घाटन करने का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन खराब मौसम की स्थिति के कारण इस कार्यक्रम को लेह स्थित रिंचेन ऑडिटोरियम हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10:45 बजे लेह पहुंचेंगे और 11 बजे सुरंग का ई-उद्घाटन किया जाएगा. लगभग 982 मीटर लंबी यह सुरंग क्षेत्र के लिए एक प्रमुख विकास परियोजना मानी जा रही है.

काफी हद तक आसान होगी आवाजाही

अधिकारियों के मुताबिक, यह सुरंग सेना के जवानों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आवाजाही को काफी हद तक आसान बनाएगी. यह क्षेत्र लंबे समय से मानसून के दौरान भूस्खलन की समस्या से प्रभावित रहा है जिससे यहां पहुंचना अक्सर कठिन हो जाता था. सुरंग के उद्घाटन के बाद अग्रिम चौकियों और आसपास के गांवों तक सालभर सुचारु और निर्बाध संपर्क संभव हो सकेगा.

इन परियोजनाओं का भी करेंगे उद्धाटन

इसके अलावा, रक्षा मंत्री विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सीमा सड़क संगठन की ओर से निर्मित कई परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन करेंगे. केवल लद्दाख में ही लगभग 41 नई परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया जाना है जो सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क सुदृढ़ करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

भूमि के समान होगी सुरंग की छत  

अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि यह सुरंग उपग्रह (सैटेलाइट) चित्रों में दिखाई नहीं देगी क्योंकि इसकी छत को भूमि के समान संरचना में तैयार किया गया है. औपचारिक ई-उद्घाटन समारोह के दौरान लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढें:-गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर फटने से लगी आग, 25 लोगों की मौत, राष्‍ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version