दिल्ली चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार, बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को हुए मतदान की गिनती जारी है. ऐसे मे दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है. आम आदमी पार्टी के कई दिग्‍गज नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं, जंगपुरा सीट से मिली हार के बाद AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए, जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे.

जीत के जश्‍न में डूबी भाजपा

वहीं, चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और शाम 7 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. हालांकि इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्‍न मनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है क्योंकि चुनाव आयोग के दिल्ली के चुनाव में सामने आ रहे रुझानों में पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी करती दिख रही है.

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा बोले…

वहीं, रुझानों के सामने आने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि पार्टी दिल्ली में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है.

इसे भी पढें:-AAP को बड़ा झटकाः मनीष सिसोदिया 600 वोट से हारे, BJP उम्मीदवार को दी जीत की बधाई

Latest News

Gold Silver Price Today: पीएम मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हाहाकार, सोने-चांदी की कीमत सुन लगेगा झटका

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This