Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के मालखाने में भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Fire: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि दिल्ली के मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगी है. आग लगने से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए हैं. जिस जगह पर आग लगी, वह एरिया पीटीएस वजीराबाद, मालखाना कहलाता है. मामले की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

जानिए पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है. जिस जगह आग लगी है, वह लगभग 500 वर्ग गज का एरिया है. यहां करीब 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन थे. बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए हैं. खबर लिखे जाने तक किसी तरह की कोई हताहत होने की खबर नहीं थी.

फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू

आपको बता दें कि आग लगने की वजह से 250 दो पहिया वाहन और 200 चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है. मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. फायर बिग्रेड की टीम ने इस आग पर काबू कर लिया. आग बुझाने में फायर कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: उतार-चढ़ाव के बीच सोने चांदी के भाव स्थिर, जानिए कीमत

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version