ऑपरेशन बेनकाब: दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित के पक्ष में दिया स्टे आर्डर, बिल्डर की कारगुजारी पर लगाई रोक

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi news Today: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अदालत ने एक दबंग बिल्डर की कारगुजारी पर लगाम लगाने की कार्रवाई शुरू कराई है. अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त कराने के लिए पीड़ितों ने दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. और अब हाईकोर्ट ने पीड़ित के पक्ष में स्टे आर्डर जारी कर दिया है. हाईकोर्ट से स्‍टे ऑर्डर मिलने पर ज़िला पुलिस के अफ़सर मौक़े पर पहुँच गए हैं.

संवाददाता के अनुसार, पुलिस के आलाधिकारी आरोपी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में हैं. जमीन पर बनवाई गई दीवार तोड़ने का काम शुरू करा दिया गया है. वहीं, हाईकोर्ट के आदेश से भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों की नींद भी उड़ने लगी है, उन्‍हें डर सता रहा है कि उनके खिलाफ भी एक्‍शन लिया जाएगा.

Bharat Express Operation benaqab

‘ऑपरेशन बेनकाब’ से हुआ था कारगुजारियों का खुलासा

दक्षिणी दिल्‍ली के महरोली में एक दिव्‍यांग ने बिल्‍डर शैली थापर पर जमीन कब्‍जाने का आरोप लगाया था. दिव्‍यांग का आरोप है कि उनकी सुनवाई नहीं हुई. सब रजिस्‍ट्रार के ऑफिस से उन्‍हें झटका लगा. बताया जाता है कि करोड़ों की संपत्ति उक्‍त बिल्‍डर के नाम कर दी. इस पर भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क की एसआईटी ने मामले की पड़ताल की. मामला हाईकोर्ट पहुंचा और अब पीड़ित पक्ष को न्‍याय मिलता नजर आ रहा है.

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version